Nimbu ke Fayede | Benefits of Nimbu in Hindi | Nimbu Pani ke Fayde

Ayurved4LIfe
0



 निम्बू 


रोचक याने की भूख को बढ़ाने वाला, पाचक, वात, पित्त, कफ त्रिदोष नाशक है, कृमि नाशक है।  बुखार और शरीर में दर्द में लाभकारी है, पेट के और नेत्रों के रोगों का नाशक, खून को साफ़ करने वाला, गैस अफारा नाशक, पसीना और मूत्र लाने वाला, उलटी में लाभदायक और प्यास मिटाने वाला। 


निम्बू के रस में सिट्रिक एसिड पाया जाता है जो के 6.2 प्रतिशत के करीब होता है।  इसके अलावा इसके अंदर फॉस्फोरस एसिड, प्रोटीन, कार्बोज pottassium, क्लोरीन मैग्नीशियम, B1, B6, Folic Acid, Sulphur एयर Vitamin A,B & C भी पाया जाता है। 


 निम्बू के फायदे


Nimbu pani For Vomiting | निम्बू पानी से उल्टियां कैसे रोकें 

आधा गिलास गुनगुने पानी में आधा निम्बू का रस निचोड़ लें, फिर इसमें दो चुटकी इलाइची का चूर्ण या फिर काली मिर्च का चूर्ण दोनों में से कोई एक चूर्ण मिला के थोड़ी थोड़ी देर में पिलाने से उल्टिया रुक जाती हैं। 

Nimbu pani for dysentery | पेचिस में निम्बू के फायदे

आधा गिलास पानी ठंडा कर लें फिर इसमें आधा निम्बू का रस निचोड़ लें और इसके दो चुटकी कला नमक मिला के कुछ कुछ देर में पिलाते रहने से पेचिस में आराम होता है।

 

निम्बू से दस्तों में आराम

कच्चे दूध में निम्बू का रस निचोड़ कर दिन में तीन से चार पीने से दस्तों में आराम होता है। 


निम्बू से पेट के रोगों का इलाज

अजीर्ण, अफारा(गैस), खाना सही से ना पचता हो या भूख ना लगती हो या एसिडिटी बन जाती हो या आँतों में मल चिपका रह गया हो ऐसे में निम्बू आधे गिलास गर्म पानी में आधा निम्बू का रस दिन में दो बार सेवन करने से ऊपर बताई गयी तमाम दिक्कतें ठीक होती हैं। 


निम्बू से कब्ज का इलाज

एक गिलास गर्म पानी में एक निम्बू का रस निचोड़ लें और उसके आधी चमच्च देशी धागे वाली मिश्री भी मिला लें इसका रात को सोते समय सेवन करें और अगली सुबह खाली पेट ऐसे निम्बू पानी बिना मिश्री मिलाएं सेवन करे बहुत अच्छा लाभ होता है कब्जियत में। 


निम्बू से HIGH BP का इलाज 

एक गिलास पानी को उबालें और उबलते हुए पानी में एक निम्बू निचोड़ दें और तीन से चार चुटकी सेंधा नमक मिला लें।  इसको दिन में तीन से चार पिलाने से बुखार उत्तर जाता है यदि High BP हो तो नमक ना डालें। 


निम्बू से मलेरिया बुखार का इलाज

सेंधा नमक और काली मिर्च का चूर्ण कटे हुए आधे निम्बू के ऊपर लगा लें और थोड़ा गर्म करके दिन में तीन से चार बार चूसने से मलेरिया बुखार में आराम आता है। 


निम्बू का प्रयोग चर्म रोगों में | Nimbu for Sin Diseases

दाद, खजुली व् अन्य जितने भी चर्म रोग हैं उनमे गर्म पानी में निम्बू का रस डाल कर पियें, नारियल के तेल में निम्बू निचोड़ के त्वचा पर लगाएं और नहाते समय भी निम्बू निचोड़ कर नहाएं। 


निम्बू से बवासीर का इलाज

गर्म पानी में निम्बू निचोड़ कर और उसमे एक चौथाई चमच हरड़ का चूर्ण या त्रिफला चूर्ण रात को सोते समय और सुबह खाली पेट सेवन करने से बवासीर में लाभ होता है और कब्ज भी नष्ट होती है। अगर बवासीर के मस्से बहुत ज्यादा हो गए हों तो एक चमच निम्बू का रस पिचकारी में भरकर गुदा द्वार में डालने से मस्से शिथिल हो जाते हैं और कुछ दिन के प्रयोग से ठीक हो जाते हैं। 


निम्बू से वजन घटाएं | Nimbu for weight loss

एक गिलास पानी को खूब अच्छे से उबाल लें फिर हलके गुनगुने पानी में एक निम्बू का रस निचोड़ लें और दो चमच्च शहद मिला के सुबह शाम सेवन करने से चर्बी नष्ट होती है। 


निम्बू से दांतों का पीलापन भगाएं  | Nimbu for Teeth whitening

निम्बू का रस और गुलाब जल सामान मात्रा में लेके दिन में तीन से चार बार कुल्ला करने से मसूड़ों से रक्त आना बंद हो जाता है दाँतों का पीलापन भी मीट जाता है। 


निम्बू का प्रयोग जुखाम  में

एक कप पानी में आधा निम्बू दाल कर खूब उबालें चाहें तो इसमें पताशा या मीठा मिला सकते हैं और थोड़ी सी चाय पट्टी मिला लें लेकिन दूध न मिलाएं।  थोड़ी देर में उतार छान कर दिन में दो से तीन बार सेवन करने से जुखाम खूब अच्छा लाभ  निम्बू की चाय कहते हैं। 


खांसी में निम्बू का प्रयोग

आधे कटे हुए निम्बू को थोड़ा सा गर्म कर लें फिर इसके ऊपर सेंधा नमक छिड़क कर दिन में दो से तीन बार चूसने से खांसी में आराम आ जाता है। 


Nimbu for fatty liver | निम्बू से लिवर का इलाज

गन्ने के रस में निम्बू डलवाके सेवन करने से लिवर की सूजन मीटती है इसके निम्बू का पानी पीने से भी फैटी लिवर में आराम आता है। 


निम्बू से कील मुहाँसे हटाएँ  | Nimbu face wash to remove pimples and acne

कच्चे दूध में निम्बू का रस मिला के कील मुहांसे दाग ढाबे आदि मीट जाते हैं। 


Nimbu for dandruff | Nimbu for hairs

नहाने से पहले निम्बू बालों में लगाएं फिर नहाने के बाद नारियल का तेल या फिर बादाम रोगन तेल बालों में लगाने से डैंड्रफ थोड़े ही दिनों में सही हो जाते हैं। 


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)