Nature of All Types of Fruits | सभी प्रकार के फलों के दोष गुण | कौनसे रोग में कौनसे फल खाएं

Ayurved4LIfe
0

Inside this Article:








Aam ke Fayde | आम के गुण | आम खाने के फायदे और नुक्सान




कच्चा आम(अम्बी) - कसेला, खट्टा, रुचिकारक है। और त्रिदोष याने वात पित्त और कफ दोषको बढ़ाने वाला बताया गया है। 

पका हुआ आम - मधुर, कसैला,  शीतल, वीर्यवर्धक, स्निघ्ध, सुखदायक, पचने में भारी, हृदय के लिए हितकर, वरन को उत्तम करने वाला, और जठाग्नि को बढ़ाने वाला, स्त्री को अत्यंत हर्ष देने वाला फलों का राजा आम है।  

यह वातनाशक है, पित्तदोष को ना बढ़ाता है ना घटाता है, कफकारक है।  

आम का रस - बलदायक, पचने में भारी, दस्तावर, हृदय के लिए हितकर, अत्यंत पुष्टिकारक, कफकारक और वातनाशक है। पित्त को सम रखता है। 

चूस के खाया हुआ आम - अत्यंत रुचिकर, दस्तावर, बलदायक, वीर्यवर्धक, पचने में हल्का, तासीर में ठंडा, वातनाशक, पित्तनाशक है। 

दूध के साथ खाया हुआ आम - वातनाशक, पित्तनाशक, रूचिकारक, पुष्टिदायक,  बलदायक, वीर्यवर्धक, वर्ण को उत्तम करने वाला, मधुर, पचने में भारी, तासीर में ठंडा होता है। 

अधिक आम खाने से - टाइफाइड, मंदाग्नि, रक्त दोष, नेत्र रोग, मल अवरोध अतः आम अधिक नहीं खाने चाहिए। 

अधिक आम खाने से उपद्रवों का उपचार - सोंठ के चूर्ण को पानी के साथ सेवन करें,  भुना हुआ जीरा और काला नमक बराबर मात्रा में मिला कर पानी के साथ  सेवन करें। 



Aloo Bukhara ke Fayde | आलूबुखारा के गुण 

aloo bukhara ke fyade


आलूबुखारा का पक्का हुआ फल-  कफवरधक और पित्तवर्धक और वातरक्त नाशक ( Uric Acid), धातुवर्धक है। शरीर रुक्ष होने पर खाना हितकर है। खाली पेट खाने से अम्लीय, शीतल, अभिष्यंदी, पाचक और मृदुरेचक है। 



Amrood ke Fayde | Benefits of Guava




अमरुद-  वातनाशक, पित्तनाशक है।  मधुर, अम्ल, कषाय, स्निघ्ध, शीतवीर्य है। उन्माद(पागलपन), दस्त, बवासीर, कब्ज, मूर्छा, तृष्णा, कृमि, टाइफाइड रोग नाशक है। 
अमरुद खाने से भांग का नशा उतर जाता है। 
कफ रोगों के लिए अमरुद का सेवन करना हो तो गरम राख में भूनकर करने से अत्यंत कफ नाशक होता है।  



Anaar ke Fayde | अनार के गुण | अनार खाने के फायदे और नुकसान




मीठा अनार -  वातनाशक, कफनाशक और पित्तनाशक है। तृप्तिदायक, कसेला, हल्का, वीर्यवर्धक, ग्राही, स्निघ्ध, मेधा शक्ति बढ़ाने वाला, बलदायक, तृष्णा, दाह, ज्वर, हृदयरोग, कुष्ठ रोग नाशक और मुख की दुर्गन्ध को नष्ट करता है। 

खट्टा मीठा अनार - थोड़ा सा  पित्तकारक है।  जठरग्नि को बढ़ाने वाला और रुचिकारक है। 

केवल खट्टा अनार - वातनाशक, कफनाशक और पित्तकारक है। 

अनार का रस - ग्रहणी और बुखार में विशेष लाभकारी है। 



Angoor ke Fayde | अंगूर के गुण | अंगूर खाने के फायदे और नुक्सान




पक्का मीठा अंगूर -  कफकारक, पित्तनाशक, शीतल, दस्तावर, नेत्रों के लिए हितकर, पुष्टिकारक, भारी, मधुर, स्वर को उत्तम करने वाला, कसेला, मल मूत्र को निकालने वाला, अफारा बनाने वाला, वीर्यवर्धक, रुचिकारक, तृषा, श्वास, बुखार, खांसी, वातरक्त(यूरिक एसिड), पीलिया, मूत्र में जलन, रक्तपित्त, मोह, दाह(शरीर में गर्मी), सोष (बार बार गले का सुखना), शराब के विकारों को दूर करने वाला।

खट्टा अंगूर - रक्तपित्त करता है।




Aanwle ke Fayde | आंवले की गुण | आंवला खाने के फायदे और नुक्सान




यह ग्राही, मूत्रल, रक्तशोधक है। दस्त, प्रमेह, दाह (शरीर में जलन),  पीलिया रोग में, अम्लपित्त(खट्टी डकार), विस्फोटक रोग ( एक प्रकार का चर्म रोग), खून की कमी को, रक्तपित्त( नकसीर आना, या आँख, नाक मुंह गुदा लिंग योनि आदि से रक्त निकलना), वातरक्त (यूरिक एसिड), बवासीर, कब्जियत, अजीर्ण, भूख की कमी, साँसों के रोग, खांसी आदि इन सभी रोगो को सही करने वाला व् इन रोगो में हितकर कहा गया है। 

देखें आवंले के फायदे



Anjeer ke Fayde | अंजीर के गुण | अंजीर खाने के फायदे और नुक्सान




अंजीर - अंजीर का सेवन अस्थमा और TB के रोगियों के लिए अत्यंत लाभप्रद है। पचने में भारी, शीतल, श्लेष्मा, आमवातकारक(आर्थराइटिस को बढ़ाने वाला), जठरग्नि को मंद करने वाला। 



Ananas ke Fayde | अनानास के फायदे | Benefits of Pineapple




अनानास - इस फल के बारे में केवल निघण्टु रत्नकार ने लिखा है, यह फल पहले नहीं होता होगा अब होने लगा होगा। 

यह कफवर्धक, पित्तनाशक है। हृदय को हितकर, स्वास्थ्यवर्धक, भारी,  रुचिवर्धक और श्रमनाशक याने थकान को  दूर करने वाला है। 

यहाँ पित्त, अमाशय और लिवर की तेजी को कम करता है। निर्बल और सहित प्रकृति वालों को बल देने वाला, मष्तिष्क को बल देने वाला बताया गया है। 



Babugosha ke Fayde |  बाबूगोशा खाने के फायदे



बाबूगोशा - पित्तनाशक, कफनाशक और वातनाशक है।  प्रकर्ति में यह शीतल है, पचने में हल्का, मधुर और वीर्यवर्धक है।  



Belgiri ke Fayde | बेल के गुण |  बेलगिरी के फायदे और नुकसान


कच्चे बेल के गुण - वातनाशक, कफनाशक है। आंव नाशक, शूल नाशक, ग्राही(मल को बाँधने वाला), जठरग्नि को बढ़ाने वाला, पाचक, चरपरा, कसेला, गर्म, पचने में हल्का, स्निघ्ध, कड़वा, है। 

पक्का फल - वातकारक, पित्तकारक और कफकारक है। देर से पचने वाला, अग्नि मंद करने वाला, देर से पचने वाला, मधुर, मल को बाँधने वाला है। 

Note- बेल के अतिरिक्त और फल पकने के बाद उत्तम गुण वाले होते हैं, लेकिन बेल कच्चा ही उत्तम है। दाख, बेल, आंवला, हरड़ आदि सूखने के बाद चूर्ण कर खाना अधिक गुणदायक है। 



Ber ke Fayde | बेर के गुण | बेर खाने के फायदे और नुकसान


बड़ा बेर



पित्तनशाक है। शीतल, दस्तावर, पचने में भारी, वीर्यवर्धक, पुषिकारक, दाहनाशक, रक्त विकारों को दूर करता है। 

छोटे बेर



वातनाशक, पित्तकारक और कफकारक हैं। ग्राही, रुचिकारक, गर्म, भारी और दस्तावर हैं। 



Cheeku ke Fyade | चीकू खाने के फायदे | चीकू के गुण 


चीकू फल - पित्तनाशक है। पौष्टिक और स्वास्थवर्धक है, ज्वरनाशक है याने बुखार में हितकर है। इसके बीजों का चूर्ण मूत्रल है किडनी रोग में दिया जाता है। 


Chukandar ke Fyade | चुकंदर खाने के फायदे और नुकसान 




चुकंदर - मधुर, सारक, पुष्टिकर, रक्तवर्धक, सूजन को दूर करने वाला, मानसिक विकृति को दूर करने वाला बताया गया है। 
इसके पत्तों को हल्दी के साथ पीसकर सर पर लगाने उड़ें हुए बाल पुनः आ जाते हैं। 
उष्ण प्रकृति वालों को इसकी सब्जी दही या छाछ के साथ सेवन करना हितकर है। और शीत प्रकर्ति वालों को काली मिर्च या सोंठ के साथ सेवन करना हितकर है। 
चुकंदर के नुकसान - इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में दर्द, गैस, अथवा मरोड़े लग सकते हैं।  



Jamun ke fal ke fayde aur nuksan | जामुन फल के गुण 




जामुन - स्वादिष्ट, विष्टम्भी, पचने में भारी और रुचिकर है। 

जामुन के अन्य गुण - इसके फल का रस या शरबत पाचक और मूत्रकारक है। मूत्र की अल्पता में इसे देते हैं। 

जामुन पेड़ की  छाल का काढ़ा दस्त और खुनी दस्त में लाभकारी हैं। इसकी छाल के काढ़े से कँवल धारण करने से मसूड़े मजबूत होते हैं और उन्स रक्त आना बंद होता है। 

इसके पत्तों का घावों में पुल्टिस बाँधा जाता है। 

इसके बीजों का चूर्ण मधुमेह के लिए रामबाण है। 



Kathal ke Fayde or Nuksan | कटहल के गुण  




कटहल का पका फल - वातनाशक, पित्तनाशक और अत्यंत कफकारक है। तासीर में ठंडा, स्निग्ध, तृप्तिकर, बलदायक, स्वादिष्ट, मांस को बढ़ाने वाला, पुष्टिकारक, वीर्यवर्धक, रक्तपित्त रोग में हितकर, क्षत और वर्ण विनाशक है। 



Kela ke Fayde | केला के गुण |  केला खाने के फायदे और नुक्सान 




यह कफनाशक, अत्यंत पित्तनाशक है। यह तासीर में ठंडा है, वीर्यवर्धक, पुष्टिकारक, मांस को बढ़ाने वाला, शीघ्र के शुक्राणुओं को बढ़ाने वाला, कृमिनाशक है।  लेकिन मंदाग्नि वालों के लिए हितकर नहीं है। 

योनि दोष, पथरी, रक्तपित्त, आखों के रोगों में, शरीर में जलन रोग में, प्रमेह में, मधुमेह में, भूख की कमी में, बार बार प्यास लगने वाले रोग में आदि रोगों में लाभप्रद है। 

  


Kachri ke Fayde | कचरी के गुण 




कच्ची कचरी - यह पित्तनाशक है, कफनाशक है। मधुर, रुक्ष, पचने में थोड़ी भारी और ग्राही(मल रोकने वाला; कब्ज़ करने वाला) है। 

पक्की हुई कचरी - पित्तकारक है और तासीर में गर्म होती है। 



Kaith ke fal ke Fayde | कैथ का फल के गुण 




कच्चा कैथ का फल - ग्राही, कसेला, हल्का और लेखन है। यह बेल की तरह ही दस्तों में अत्यंत लाभकारी है। 

पक्का हुआ कैथ का फल - वातनाशक, पित्तनाशक है। तृषा, हिचकी को नष्ट करने वाला, देर से पचने वाला, ग्राही, कंठ को शुद्ध करने वाला, संतपर्क, श्रमहर, scurvey रोग नाशक, पाचक, बलकारक। 

कैथ के फल का शरबत - इसका शरबत, अतिलालास्त्राव (मुंह से बहुत ज्यादा लार गिरने वाले रोग में लाभप्रद है), गलक्षत(गले में घाव) रोग को ठीक करने वाला और मसूड़ों को मजबूत करने वाला है। 


Kuchla ke Fayde | कुचला फल के गुण  (Nux Vomica)



कुचला फल - कफनाशक, पित्तनाशक और वातकारक है।  शीतल, कड़वा, मदकर्ता, हल्का, अत्यंत पीड़ा को दूर करने वाला, ग्राही और रक्त विकार नाशक है। 

कुचिला के बीज - वातनाशक और कफनाशक है।  उत्तेजक, स्नायु बलदायक, अजीर्ण, ग्रहणी, विषूचिका, नपुंसकता, आंतो की दुर्बलता, शरीर में दर्द, श्वास, शुक्रमेह, गुदाभ्रंश, मनोविकार, शराब का नशा और उलटी, नशा रोकने और अजीर्ण जैसे कई रोगों में हितकर है। 



Kamalgatta ke Fayde | कमलगट्टा के गुण 




कमलगट्टा- कफकारक, वातकारक और पित्तनाशक है। शीतल, स्वादिष्ट, कसेला, कड़वा, भारी, विष्टम्भी, वीर्यवर्धक, रुक्ष, परम गर्भस्थापक, बलदायक, ग्राही, दाहनाशक और रक्तविकारों को दूर करने वाला।



Kharbuja ke Fayde| खरबूजा के गुण | खरबूजा खाने के फायदे और नुक्सान




अच्छे से पका खरबूजा - वातनाशक, पित्तनाशक है।  मूत्रकारक, बलदायक, पेट को शुद्ध करने वाला, पचने में भारी, स्निघ्ध, अत्यंत स्वादिष्ट, तासीर में शीतल और वीर्यवर्धक है। 

जो खरबूजा खट्टा मीठा या खारा होता है वह मूत्र में जलन करता है और रक्तपित्त रोग करता है। 



Kheera ke Fayde | खीरा के गुण | खीरा खाने के फायदे




नवीन खीरा - यह पित्तनाशक है।  मधुर, शीतल, दाहनाशक, तृषानाशक, अत्यंत रक्तपित्त नाशक, ग्लानि नाशक है। 

पका हुआ खीरा - पित्तकारक, कफकारक, वातनाशक है। खट्टा, गर्म है। 

खीरे के बीज - पित्तनाशक है। मूत्र की जलन को दूर करने वाला, शीतल, रुखा है। 



Lakuch ke Fayde or Nuksan | लकुच (बड़हर) के गुण



पका हुआ लकुच फल - वातनाशक, पित्तनाशक और कफकारक है। मधुर-अम्ल, रुचिकारक, वीर्यवर्धक, जठराग्नि को बढ़ाने वाला। 


Lichi ke Fayde | लीची खाने के फायदे


लीची का फल - पित्तनाशक है। यह पौष्टिक, हृदय को बल देने वाला, लिवर के रोगों में उत्तम, दाहनाशक, तृष्णा नाशक और मष्तिष्क को बल देने वाला है। शरीर के लिए उत्तम स्वास्थ्यवर्धक है। 



Mahua ke Fayde | महुआ के फल के गुण 


महुआ के फूल - वातनाशक, पित्तनशाक है। मधुर, शीतल, भारी, वीर्यवर्धक, पुष्टिकारक, बलकारक है। 

महुआ के फल - वातनाशक, पित्तनशाक है।  तासीर में शीतल, पचने में भारी, मधुर, वीर्य को बढ़ाने वाला, हृदय को अप्रिय, तृषा, दाह, रक्तविकार, श्वास, क्षत और TB नाश्ता है। 



Nariyal ke Fyade | नारियल के गुण 

नारियल का फल(गोला गिरी)



वातनाशक और पित्तनाशक है। दाह याने शरीर की जलन को दूर करने वाला, तासीर में ठंडा, देर से पचने वाला, मूत्राशय शोधक, पुष्टिकारक, ग्राही(मल रोकने वाला; कब्ज़ करने वाला ), बलदायक, रक्तविकारों को दूर करने वाला। 


नारियल का पानी




पित्तनाशक है। शीतल, हृदय को हितकर, अग्निप्रदीपक, वीर्यवर्धक, पचने में हल्का, प्यास को मिटाने वाला, मधुर, मूत्राशय को परम शुद्ध करने वाला है। 



Nashpati ke Fayde | नाशपाती के गुण



नासपाती(अमृतफल) - वातनाशक, पित्तनाशक और कफनाशक है। हल्का, मधुर, वीर्यवर्धक है।



Papita ke Fayde | पपीता खाने के फायदे | Benefits of Papaya




पपीता - यह पाचक, आँतों की सफाई करने वाला, अग्निवर्धक, बलवर्धक, उष्ण, लिवर, पीलिया, रक्त अल्पता आदि रोगो में अत्यंत लाभकारी। 




Peelu ke Fal ke Fayde | पीलु के गुण


पीलु फल - पित्तकारक, कफनाशक और वातनाशक है। मलभेदक, गुल्मनाशक( पेट के गाँठ(tumor) को नष्ट करने वाला), कषाय, मधुर, अम्ल, बवासीर नाशक और जठाग्नि प्रदीप्त करने वाला है।



Saal ek Fal ke Fayde | सालफल के गुण (Sal Tree)



शालफल
- पित्तनाशाक, वातकारक है। रुक्ष, मधुर, शीतल, स्तम्भनकारी, पचने में भारी, अफारा करने वाला, कसेला, लेखन, और माताओं क दूध बढ़ने वाला है। दाह, प्यास, खांसी, क्षत, TB, विष, और रक्त विकारों को दूर करता है। 



Santra ke Fayde | संतरा फल के गुण | Benefits of Orange



नारंगी फल - वातनाशक है।  मधुर, खट्टी, रुचिकारक, अत्यंत उष्ण प्रकृति वाला है। 

किन्नू के भी संतरे जैसे ही गुण हैं। 



Singhada ke Fayde or Nuksan | सिंघाड़ा के गुण



सिंघाड़ा -  कफकारक, वातकारक और पित्तनाशक है। शीतल, वीर्यवर्धक, स्वादिष्ट, कसेला, भारी, ग्राही, दाहनाशक और रक्त के विकारों को दूर करने वाला।


 

Shahtoot ke Fayde | शहतूत के गुण 



पक्का हुआ तूत - वातनाशक, पित्तनशाक है।  स्वादिष्ट, भारी, शीत नाशक है। 

कच्चा तूत - भारी, खट्टा, गर्म, दस्तावर और रक्तपित्त को करने वाला होता है। 



Seb khane ke Fayde or nuksan | सेब के गुण | Benefits of Apple Hindi



सेब का फल - वातनाशक, पित्तनाशक और कफकारक है। पुष्टिकारक, भारी, मधुर, शीतल, रुचिकारक और वीर्यवर्धक है।




Tarbooj ke Fayde | तरबूज के गुण | तरबूज खाने के फायदे और नुकसान



तरबूज का फल - पित्तनाशक है।  कब्ज करने वाला, शीतल, देर से पचने वाला, दृष्टि को शक्ति देने वाला, वीर्यनाशक है। 

पक्का हुआ तरबूज- पित्तकारक, कफनाशक और वातनाशक है।  तासीर में गर्म और स्वाद में खारा होता है। 



Taad ke fal ke Fayde | ताड़ का फल के गुण   



ताड़ का पक्का हुआ फल - कफकारक, पित्तकारक है। रक्तवर्धक, देर से पचने वाला, मूत्रवर्धक, अभिष्यंदी, तन्द्रा और वीर्यप्रद(वीर्य बनाने वाला) है। 

ताड़ के फल की मज्जा - वातनाशक, पित्तनाशक, कफकारक है।  थोड़ा नशा करने वाली, पचने में हल्की, स्निघ्ध, मधुर और दस्तावर है। 



Tendu ke Fayde | तेंद(तेन्दुक) का फल



तेन्दु का कच्चा फल - वातकारक है। शीतल, हल्का और ग्राही है। 

तेन्दु का पक्का फल - पित्तनाशक, कफनाशक है। मधुर, पचने में भारी, प्रमेह(मधुमेह) विकारों को दूर करने वाला, रक्तविकारों को दूर करने वाला है। 


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)